VINDHYAMOUNT — Header

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर से सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों व सभी उप जिला मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक कर माहवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा के दौरान विद्युत देय, आबकारी, खन्न, परिवहन विभाग, नगर निकाय, स्टाम्प ड्यूटी, बाट माप, वाणिज्यकर सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागो की प्रगति समीक्षा कर माहवार लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर व वन विभाग की सबसे खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य योजना बनाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले माह सी0एम0 डैशबोर्ड पर जिस विभाग के खराब प्रगति के कारण जनपद की रैकिंग खराब होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य कम वसूली करने वाले विभाग भी वसूली कार्य में सुधार लाएं। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतो की समीक्षा की गई, संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने खतौनी का अंश निर्धारण की कार्यवाही स्वामित्व योजना, खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया विभिन्न न्यायालयो में तीन वर्ष से पाॅच वर्ष व पाॅंच वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमो के निस्तारण की भी समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया तथा प्राप्त आर0सी0 के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी दुकानदारो का रजिस्ट्रेशन जी0एस0टी0 के तहत सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी कृषक दुघर्टना बीमा, खाद्य संग्रहीत नमूने, गेंहू खरीद, टैबलेट वितरण, एम0ओ0यू0 मानिटरिंग की सभी की गई। अन्त में उन्होंने तम्बाकू निषेध कार्यक्रम को भी प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यालयों, तहसीलो व ब्लाको में गुटका व पान खाकर आने वाले, कार्यालय में खाने वालो के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इण्टर व डिग्री कालेजो तथा अन्य स्कूलो के आस पास यह सुनिश्चित किया जाए कि गुटका तम्बाकू व अन्य मादक पदार्थ की ब्रिकी न होने पाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप जिलाधिकारी मड़िहान, लालगंज सजीव यादव, चुनार राजेश वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »