VINDHYAMOUNT — Header

जनपद न्यायधीश अरन्दि कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम पल्लवी सिंह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जिला कारागार पहुंच कर संयुक्त रूप से विभिन्न बैरको, भोजनालय, चिकित्सालय, महिला बैरक आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद न्यायधीश व जिलाधिकारी द्वारा बैरको में कैदियों से वार्ता कर मिल रही सुविधाओ एवं कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीज बन्दियांे को दवाई व उपचार के बारे में वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिलाओ के साथ हर रहे नवजात शिशुओ/बच्चों को टाफी गिफ्ट भी भेंट किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र प्रताप चैधरी, जेलर आर0के0 वर्मा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »