VINDHYAMOUNT — Header

विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने आयुक्त कार्यालय में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं और सड़क कटिंग/रेस्टोरेशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। खराब गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मीरजापुर में जल निगम अर्बन को वाटर सप्लाई कार्य सितंबर 2025 तक, जल निगम ग्रामीण को महुवारी जलापूर्ति योजना अगली बैठक तक पूर्ण करने को कहा। मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष चिकित्सालय, और बालिका छात्रावास जैसे प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए। सोनभद्र में 220 केवी उपकेंद्र म्योरपुर, अनपरा अग्निशमन, और पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। भदोही में जिला कारागार, पुलिस लाइन, और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। मण्डलायुक्त ने कार्यों में देरी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »