जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद कि बाढ़ के प्रति दो संवेदनशील तहसीलों (सदर एवं चुनार) में समस्त सम्बंधित विभागों द्वारा बाढ़ प्रबंधन के अंतर्गत राज्य स्तरीय माक अभ्यास किया गया। इस राज्य स्तरीय माक अभ्यास को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वार उत्तर प्रदेश के बाढ़ के प्रति संवेदनशील कुल 44 जनपदों कि संबंधित 118 तहसीलों में एक समय पर किया गया है। जनपद मीरजापुर में तहसील सदर में गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दौरान नौका पलट जाने एवं तहसील चुनार में डूबने कि रोकथाम विषयक अभ्यास किया गया। इस माक अभ्यास में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह के द्वारा माक अभ्यास को प्रारंभ किया गया जिसमें कि सुबह 10 बजे इमरजेंसी आपरेशन सेंटर (ईओसी) को नारघाट, तहसील सदर में गंगा नदी में नाव पलट जाने के कारण 8 लोगों के डूबने एवं तहसील चुनार में जलस्तर वृद्धि के दौरान नहाने गये 4 लोगों के डूबने कि मिलती है। इस पर तत्काल ई0ओ0सी द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को वायरलेस से सूचित करते हुए एवं तहसील सदर तथा चुनार को सूचना दी जाती है तथा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है। इसके अलावा माक अभ्यास स्थल पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने से लेकर लोगों के स्वास्थ्य व पशुओं का भी ख्याल रखने के तरीकों के बारे में बताया गया। इस माक अभ्यास में दोनों तहसीलों में एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 एवं 42 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 द्वारा कुल 06 नावों के माध्यम से बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया एवं बचाव किये गए लोगों का स्टेजिंग एरिया पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच की द्य एस0डी0आर0एफ0 एवं 42 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 द्वारा डूबे व्यक्ति की शव की तलाश करना, बाढ़ प्रभावितों का प्रारंभिक उपचार कराने का भी अभ्यास किया गया। इस माक अभ्यास में नार घाट, तहसील सदर पर नाव दुर्घटना कि रोकथाम का अभ्यास एवं तहसील चुनार के ग्राम रामगढ़ कलां में डूबने कि जनहानि के रोकथाम का अभ्यास के साथ बसंत इंटरमीडिएट कालेज, सदर में बाढ़ राहत शिविर को भी तैयार किया गया था। माडल बाढ़ राहत शिविर में पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग हाल की व्यवस्था के साथ महिला पुलिस कर्मी एवं राजस्व सहित अन्य विभागों की तैनाती की गयी थी, सामुदायिक किचन में राहत कैंप में रह रहे लोगों को भोजन खिलाया गया, मोबाईल टायलेट, स्वच्छ पेयजल एवं कूलर इत्यादि की व्यवस्था की गयी थी।
इस माक अभ्यास में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, तहसीलदार सदर तरूण सिंह, तहसीलदार चुनार योगेंद्र शरण शाह, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ अभिषेक चतुर्वेदी, एन0डी0आर0एफ0 से टीम कमांडर इंद्रदेव कुमार एवं उनकी टीम, एस0डी0आर0एफ0 से टीम कमांडर ऋषभ गौतम एवं उनकी टीम, 42 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 से प्लाटून कमांडर ब्रजेश यादव एवं उनकी टीम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह एवं उनकी टीम, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट अनूप सान्तुवाला, आपदा मित्रों कि टीम, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों कि टीम, एन0सी0सी एन0एस0एस, पी0आर0डी कि टीम के साथ अन्य अधिकारयों तथा कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।