VINDHYAMOUNT — Header

मीरजापुर – नेशनल कॉन्वेन्ट स्कूल, ब्रहमचारी का कुआं, सदर तहसील चौराहा में कक्षा 4 (B) के छात्र शौर्य गुप्ता, जो RTE के तहत दाखिल है, के साथ शिक्षकों और प्राचार्य द्वारा प्रताड़ना का मामला सामने आया है। छात्र की मां तान्या गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके बेटे को हीन भावना से देखा जाता है और शिक्षकों द्वारा मारपीट की जाती है। तान्या ने बताया कि शौर्य के पेट पर चोट के निशान हैं और चेहरे व सिर पर डेस्क से प्रहार किया गया है। शिक्षिका खुशबू मैम द्वारा प्रताड़ना की बात सामने आई है। प्राचार्य से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे उन्हें भगा दिया गया। इससे बच्चा स्कूल जाने से डरता है। तान्या ने जिलाधिकारी से जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »