मीरजापुर – जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्ग निर्देशन में 01 नवम्बर 2023 से जनपद के 81 धान क्रय केन्द्रो पर खरीद प्रारम्भ की जायेगी। कृषको के धान को क्रय केन्द्रो पर ससमय व सुविधानुसार खरीद हो सकें। इसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी क्रय एजेंसियों व केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।<br>इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कल निर्धारित समय के अनुसार जनपद में बनाये गये सभी केन्द्र खुलना सुनिश्चित करे, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जायेगा यदि कोई केन्द्र बन्द पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अधिक पैदावार क्षेत्र व ऐसे केन्द्र जिस पर धान की आवक अधिक होती है उन केन्द्रो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु दो पुलिस कार्मिको की भी तैनाती पुलिस विभाग के द्वारा किया जायेगा। <br>उन्होने कहा कि छोटे किसानो को धान क्रय केन्द्र पर अपनी फसल को लाने पर किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जायें। उन्होेने सभी क्रय एजेंसियों व केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर कम से कम दो कांटा, तौल के मशीन अवश्य रहें ताकि भीड़ होने की सम्भावना न बने। प्रत्येक केन्द्रो पर बोरा, धनराशि, पंखा, छन्नी, पेयजल, कृषको के बैठने हेतु छायादार व्यवस्था अदि सुनिश्चित किया जाय। <br>प्रत्येक केन्द्रो पर क्रय से सम्बन्धित समर्थन मूल्य व अन्य नियमो को लिखते हुये बैनर भी लगाया जाय। सभी केन्द्र प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि केन्द्र के आस पास पार्किंग व्यवस्था को अवश्य चिन्हित कर लिया जाय ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होने कहा कि किसी भी केन्द्र प्रभारी को किसी प्रकार समस्या आती है तो उसके समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारी अथवा सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराया जायेगा ताकि ससमय निराकरण कराया जा सकें। उन्होेने यह भी कहा कि सभी उप जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह केन्द्रो पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं समीक्षा भी करें। उन्होने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि किसानों को दी जाने वाली टोकन व्यवस्था पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ दी जाये तथा उसी के अनुसार धान क्रय किया जाय। इस अवसर पर सभी केन्द्र प्रभारियों को ई-क्रय प्रणाली मशीन के बारे में भी जानकारी दी गयी।<br> डिप्टी आर0एम0ओ0 ने बताया कि जनपद में कुल 81 केन्द्रो पर धान क्रय किया जायेगा। जिसमें खाद्य विभाग के 23, पी0सी0एफ0 के 27, यू0पी0एस0एस0 के 10, पी0सी0यू0 के 17, कृषि उत्पादन मण्डी दो, भारतीय खाद्य निगम के दो केन्द्र जनपद के विभिन्न स्थलों पर बनाये गये हैं। समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि धान कामन रूपया 2183/- एवं ग्रेड ऐ धान रूपया 2203/- प्रतिकुन्तल की दर से निर्धारित हैं। बैठक में ज्वार, बाजरा एवं मक्का (श्रीअन्न) के खरीद प्रगति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, लालगंज भरत लाल सरोज, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार लालगंज, डिप्टी आर0एम0ओ0 धनंजय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी संस्था प्रभारी व केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »