थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ छेड़खानी, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-488/2025 धारा 74,352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0देहात को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 11.11.2025 को उप-निरीक्षक शितालू राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से नामजद अभियुक्त किशन बिन्द पुत्र अशोक बिन्द निवासी मलई का बारी तरकापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2)(m),352,351(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।