VINDHYAMOUNT — Header

सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात द्वारा आई टी आई पालिटेक्निक बथुआ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़, हाइवे रोड चुनार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील चुनार, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय दरगाह शरीफ, किले के पास चुनार, थाना चुनार का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ नर्सों के चिकित्सकीय परिधान में नहीं होने पर सदस्या द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार पर सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई जिसके लिए सदस्या द्वारा डाॅ0 राकेश पटेल की सराहना की गई।आगनबाड़ी केन्द्र चुनार पर सदस्या द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी किया। सदस्या द्वारा सीडीपीओ रेनू पाण्डेय एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्णिमा सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »