VINDHYAMOUNT — Header

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी विंध्याचल मंडल मीरजापुर अमितेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कम्बल कारखाना परसिर, पथरहिया रोड, मीरजापुर में उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला के श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर शिल्पियों / कारीगरों/ उद्यमियों को मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का चयन एवं वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट सामानो के साथ प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों का चयन मण्डल स्तर पर गठित माटीकला पुरस्कार चयन समिति द्वारा किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री अविनाश कुमार मौर्या ग्राम व पोस्ट पटिहटा, मीरजापुर, द्वितीय पुरस्कार श्री रंजीत कुमार, दरगाह शरीफ, चुनार, मीरजापुर तथा तृतीय पुरस्कार श्री शेष कुमार प्रजापति, चकापुर, सन्त रविदास नगर, भदोही का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भउपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मीरजापुर एवं परिक्षेत्रीय ग्रमामोद्योग अधिकारी मीरजापुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉन्धी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उ०प्र० माटीकला बोर्ड एवं सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही से माटीकला से जुडे कारीगर उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला / परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, मीरजापुर, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, भदोही एवं सोनभद्र के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »