VINDHYAMOUNT — Header

थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः18.07.2025 को वादी जय लाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी नरोइया बाजार थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध वादी की मोटरसाइकिल बदेवरा नाथ मंदिर से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-215/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अज्ञात अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.10.2025 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार व मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार बाल अपचारी को हिरासत मे लिया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल संख्याःUP63AF8221 को बरामद किया गया । थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-215/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »