थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.08.2025 को एक किशोरी/वादिनी द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-280/2025 धारा 69,352 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.09.2025 को उप निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से संबंधित सम्बन्धित अभियुक्त आशीष बिन्द पुत्र स्व0 पप्पू बिन्द निवासी बनवारीपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »