VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.09.2025 को वादी उमेश यादव पुत्र तौलन यादव निवासी ग्राम सिरसी गहरवार थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जमीनी पैमाइश को लेकर लाठी, डण्डा व फरसा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल/बेहोश कर देने, गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने तथा लोक परिशांति भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-389/2025 धारा 191(2),191(3),190,115(2),352,351(2),110,125 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः03.09.2025 को उप निरीक्षक महेश पाठक व सत्य प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर सम्बन्धित नामजद 05 नफर अभियुक्तों 1.रमेश यादव पुत्र स्व0झल्लर यादव, 2.रमापति यादव उर्फ कालिका पुत्र झल्लर यादव, 3.धर्मेन्द्र यादव उर्फ झिंगुरी पुत्र रमेश यादव, 4.राहुल यादव पुत्र रमेश यादव व 5.रोहित यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण सिरसी गहरवार थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »