VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.06.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की भांजी के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-267/2025 धारा 352,351(1),65(2) बीएनएस व 5एस/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 06.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह व उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन चौहान उर्फ भोला चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवासी धौरूपुर थाना को0देहात को अंतर्गत धारा 352,351(1),65(2) बीएनएस व 5एस/6 पाक्सो एक्ट में हिरासत में लेकर कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »