खिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन मीरजापुर शाखा की एक बैठक नटवा में आयोजित की गई। बैठक में अखिलेश मिश्रा के लगातार दूसरी बार प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा, “यह पद आपके संघर्ष और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास का परिणाम है। मैं आप सभी की आशाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करूंगा।” बैठक में मुकेश त्रिपाठी ने चंद्रेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ला को एक सप्ताह के भीतर अपनी जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संजीव दुबे, मनोज कौशल, सुदीप मिश्रा, अमरेश बिंद, भावेश शुक्ला, दीनदयाल गुप्ता, विजय जायसवाल, जिवेश श्रीवास्तव, दिलीप प्रजापति, धीरज गुप्ता, अनूप अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।