VINDHYAMOUNT — Header

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा जनपद मीरजापुर के आकांक्षी विकास विकास खण्डों में कराए जा रहे कार्यो के निरीक्षण कि लिए जनपद मीरजापुर के नामित श्री शिवम मिश्रा जी राज्य नोडल अधिकारी छतीसगढ़ नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लाक हलिया का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत भटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से सामान्य ज्ञान और भाषा से सम्बन्धित विषयों की जानकारी ली गई और विद्यालय में प्रत्येक दिन प्रार्थना के दौरान सुविचार, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सवाल जवाब और दैनिक समाचारों को साझा करने हेतु अध्यापकों को निर्देशित किया गया एवं आँगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमे लाभार्थियों का अन्नप्राशन और गोदभराई का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात विद्यालय और आँगनवाड़ी बच्चों के साथ एमडीएम का भोजन किया गया। उसके उपरांत ग्राम पंचायत भटवारी में समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया गया तत्पश्चात ग्राम पंचायत हलिया स्थित उच्चकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और स्वास्थ्य केंद्र स्थित शौचालय में काफी गंदगी पायी गई और पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर अनुपालन देने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत ब्लाक परिसर में आकांक्षी ब्लाक के संबधित सभी विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया और नीति आयोग द्वारा निर्धारित 39 सूचकांकों की प्रगति बढ़ाने पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर गौरव सिंह सीएम फेलो, प्रभारी चिकित्साधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत/ कृषि/आईएसबी, बीएमएम, सचिव, भटवारी प्रधान, और प्लान इंडिया एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »