मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने विंध्याचल मण्डल की समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों में 50 और राजस्व कार्यों में 34 मदों में तीनों जनपदों (मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही) को ए श्रेणी प्राप्त होने की सराहना की। खराब प्रगति वाले बी, सी, डी श्रेणी के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। नंद बाबा योजना और पंचम वित्त आयोग में कमजोर प्रदर्शन पर उप निदेशक पंचायत और मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के खराब फीडबैक पर कड़ी नाराजगी जताई। जल जीवन मिशन, वृक्षारोपण जियो-टैगिंग, मेडिकल कॉलेज सुविधाओं और कावड़ मार्गों की व्यवस्था पर विशेष निर्देश दिए। राजस्व वसूली और पुराने मुकदमों के निस्तारण पर जोर देते हुए सभी विभागों को लक्ष्य पूर्ति के लिए कहा।