वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.07.2025 को उपनिरीक्षक भारत सुमन मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से एक नफर अभियुक्त अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 विजय शंकर पाण्डेय निवासी ग्राम वनदेईया थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-227/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।