आवेदक अजय सोनकर पुत्र लल्लु सोनकर निवासी छोटी बसही थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः 24.06.2025 को थाना को0कटरा के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि फोन-पे के माध्यम से खाते से ₹ 30,000/- की ठगी की गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना को0कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 30,000/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में ₹18,000/- वापस कराए गये तथा शेष होल्ड रुपयों को वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0कटरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।