VINDHYAMOUNT — Header

थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः08.07.2025 को वादी रूपचन्द्र पुत्र स्व0सुखदेव निवासी बहुआर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा सर्फुद्दीन आदि 10 नफर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर वादी के घर पर आकर गाली-गलौज देते हुए लाठी व डण्डे से मारपीट कर वादी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर देने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-108/2024 धारा 191(2),115(2),352,351(3),125 बीएनएस, 3(1)(द)(ध), 3(2)va एससी/एसटी एक्ट व 7 सीएलए पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा”द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जमालपुर को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांकः09.07.2025 को उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहुआर रोड़ के पास से नामजद 06 नफर अभियुक्तों 1.सर्फुद्दीन पुत्र नरुलहक, 2.कौसर पुत्र मुस्तफा अंसारी, 3.मोहम्मद इस्माइल पुत्र सर्फुद्दीन, 4.आलमगीर पुत्र नसरूद्दीन, 5.अबरार मिया पुत्र करमुल्ला व 6.सराफत अली पुत्र बेचू मिया समस्त निवासीगण बहुआर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »