VINDHYAMOUNT — Header

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए वृहद वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत मीरजापुर नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विंध्याचल के एसटीपी प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभासदों, कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जी लाल, जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, जूनियर अभियंता जटाशंकर पटेल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश हरा-भरा हो। उन्होंने कहा, “वृक्ष धरती का आभूषण हैं, जो प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना चाहिए, ताकि हम भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकें।” उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा टांडा जलाशय, लंका की पहाड़ी, रामपुर मड़वा, नगर के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किए जाने की बात कही। ईओ जी लाल ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कार्य किया जा रहा है, ताकि इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »