VINDHYAMOUNT — Header

विंध्य पंडा समाज, विंध्याचल धाम, मीरजापुर की व्यवस्थापिका समिति ने 3 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी व विंध्य विकास परिषद की अध्यक्ष प्रियंका निरंजन द्वारा बुलाई गई बैठक के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवनीश मिश्रा को समाज का कार्यवाहक अध्यक्ष स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद, विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने 6 जुलाई 2025 को व्यवस्थापिका समिति की पुनः बैठक बुलाई, जिसमें सर्वसम्मति से समाज हित को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2025 को लिए गए निर्णय, जिसमें अवनीश मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, को वापस ले लिया गया। इस निर्णय की सूचना जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है। पत्र में व्यवस्थापिका समिति के सदस्यों गौतम दिने शनि पाण्डेय, शनिदत्त पाठक, रघुवर दयाल, रांगग लाल त्रिपाठी, गौतम केदारनाथ भण्डारी, हरिनारायण पाण्डेय, अवनीश मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, प्रभजन द्विवेदी, सुकिर मिश्रा और रूपेश पाण्डेय के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »