उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एक जुलाई से इकतीस जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संवेदीकरण को लेकर सभासदों,पालिका के अधिकारियों,कर्मचारियों,जिला चिकित्सालय के अधिकारी के साथ सिटी के क्लब के सभागार में बैठक की गई। इस बैठक में संचारी रोग के रोकथाम हेतु निकाय स्तर पर जनता को जागरूक करने के लिए सभासदों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गई। बैठक में कहा गया कि संचारी रोग में मच्छरों की वजह से डेंगू,मलेरिया आदि जैसे बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इस समय जगह जगह बारिश भी हो रही है इसलिए कही भी जलजमाव न होने दे।अपने घरों के आसपास पानी का जमाव न होने दे,घरों में भी कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार साफ करें,यदि कहीं मच्छरों के लार्वा पनपते हैं तो उन्हें तुरंत नष्ट कर दें।घर की खिड़कियों पर जाली लगाये पूरी आस्तीन के कपडे पहने एवं पानी को उबाल कर पियें।लोगो को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करे,जिससे इसके प्रसार को रोका जा सके। इस मौके पर सभासद,सीएसआई मनोज सेठ,डीपीएम संजय सिंह,फाइलेरिया निरीक्षक प्रियंका मिश्रा,रमेश कुमार मौर्या सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।