VINDHYAMOUNT — Header

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के साथ पुरानी वी0आई0पी0, स्टेशन रोड, पटेंगरा नाला, प्रस्तावित पटेंगरा नाला हेलीपैड का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा नाली का निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है उनसे रजिस्ट्री कराने के उपरांत तत्काल ध्वस्तीकरण का कार्य पूर्ण कराए तथा यह सभी कार्य शारदीय नवरात्रि से पूर्ण संपन्न करा लिए जाएं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले के पास लगाई गई दुकानों को हटवाया जाए। उन्होंने कहा की दुकानदार अपनी दुकान को अपनी दुकान के अंदर ही लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »