मीरजापुर – संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 मई 2025 को उद्योग विभाग द्वारा फ्लिपकार्ट के सहयोग से मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन ऑडिटोरियम में 11:00 बजे से एक पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें फ्लिपकार्ट पोर्टल पर जो भी उद्यमी शिल्पी ट्ट्रेडर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनको रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी जाएगी की फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कैसे ऑनवार्ड हो सकते हैं कैसे उसका रजिस्ट्रेशन अपना कर सकते हैं यह फ्लिपकार्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऐसे उद्यमी व्यापारी हस्तशिल्पी जो जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं जिनके पास जीएसटी का रजिस्ट्रेशन हो वे हस्तशिल्पी जिनके पास अपना आर्टिजन कार्ड हो या ट्रेडर जो जीएसटी विभाग में पंजीकृत हो विकास भवन में 22 मई को 11:00 बजे आए और फ्लिपकार्ट पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने का प्रक्रिया को समझें एवं इसका लाभ उठाएं विभाग द्वारा यह फ्लिपकार्ट समर्थ योजना के तहत एक बहुत ही उपयोगी अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें फ्लिपकार्ट कंपनी की टीम खुद मिर्जापुर में आकर रजिस्ट्रेशन में मदद करेगी तथा वहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी उनके द्वारा की जाएगी तो ऐसे सभी उद्यमी व्यापारी शिल्पी या सेल्फ हेल्प ग्रुप जो भी अपना फ्लिपकार्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं अपने उत्पाद की पहुंचे राष्ट्रीय में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चाहते हैं वह लोग22 में को 11:00 बजे से विकास भवन ऑडिटोरियम में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कारण एवं इस अफसर का लाभ उठाएं।
इस कैंप में ऐसे व्यापारी उद्यमी या हस्त शिल्प या सेल्फ हेल्प ग्रुप भी भाग ले सकते हैं जिनके पास जीएसटी का पंजीयन नहीं है वह भी इसकी प्रक्रिया को समझ सकते हैं कि वह कैसे अपना पंजीयन फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »