VINDHYAMOUNT — Header

थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.04.2025 को वादी राहुल यादव पुत्र मगरू यादव निवासी दुधनाथ चुंगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा वादी की मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-62/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 29.04.2025 को उप निरीक्षक गौरी शंकर चौधरी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कार्तिके दूबे पुत्र घूरहू दूबे निवासी ग्राम अकोढी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »