मीरजापुर – रबी गोष्ठी की तैयारियों के क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा किसान संगठनों की मांग का संज्ञान लेते हुये जनपद में बाजरा एवं मक्का के वास्तिविक उत्पादन एवं उत्पादकता का आँकलन करते हुये संसोधित उत्पादकता से शासन को अवगत कराने का निर्देश उप निदेशक कृषि को दिया गया। ताकि श्री अन्न की समर्थन मूल्य पर खरीद का पूरा लाभ जनपद के किसानों को प्राप्त हो सके।
हाईब्रिड धान खरीद के सम्बन्ध में किसानो को सूचित किया जाता है कि केन्द्र पर हाईब्रिड धान के विक्रय हेतु किसान को हाईब्रिड धान के बीज खरीद सम्बन्धी प्रपत्र तथा अपना घोषणापत्र अनिवार्य रूप से देना होगा। नीतिगत मानकों के अनुसार अधिकतम 35 प्रतिशत की सीमा तक ही हाईब्रिड धान का क्रय किया जा सकता है। धान खरीद वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत दिनांक 07.12.2023 तक 2732 किसानों से 17,238.87 मी०टन की खरीद की गयी है, जो आज की तिथि में गतवर्ष की कुल खरीद 18,282.73 मीट्रिक टन के सापेक्ष लगभग 1000 मीट्रिक टन का अन्तर है जिसका मुख्य कारण विगत कई दिनों से खराब मौसम के कारण क्रय केन्द्रों पर धान की आवक में कमी है।
भुगतान खरीद के सापेक्ष देय भुगतान का 3762.76 लाख के सापेक्ष 3006.97 लाख का भुगतान किया गया है जो 79.91 प्रतिशत है। 755.79 लाख का भुगतान शेष है जो पी0एफ0एम0एस0 की स्वचालित आनलाईन प्रक्रिया के अधीन है, संस्थाओं के पास पर्याप्त धनराशि भुगतान हेतु उपलब्ध है। धान प्रेषण रू कुल खरीद 17,238.87 मीट्रिक टन के सापेक्ष मिलों को धान का प्रेषण 11,720.88 मीट्रिक टन किया गया है जो 67.99 प्रतिशत है और अन्य किसी भी जनपद की तुलना में सर्वाधिक है।
सी0एम0आर0 सम्प्रदानरू देय सी0एम0आर0 मात्रा के सापेक्ष जनपद में 5336.00 मीट्रिक टन का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम में किया जा चुका है जो 67.28 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस0डब्लू0सी0 तथा प्रबन्धक, डिपो भारतीय खाद्य निगम को एस0डब्लू0सी0 अहरौरा तथा पी0ई0जी0 डिपो पगार में चावल सम्प्रदान का कार्य प्रारम्भ कराने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में एस0डब्लू0सी0 अहरौरा में चावल सम्प्रदान का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। पगार डिपो पर भी शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराने का पुनः निर्देश दिया गया।
बोरों की उपलब्धता जनपद में कुल 1421 गांठ (1421X500=7,10,500) बोरा उपलब्ध है, जो खरीद हेतु पर्याप्त है। पी0सी0एफ0 संस्था को 200 गांठ (200X500=1,00,000), पी0सी0यू0 को 218 गांठ (218X500=1,09,000) यू0पी0एस0एस0 को 80 गांठ (80X500-40,000) एवं मण्डी समिति के पास 03 गांठ (03X500=1500) बोरा जनपद के बफर गोदाम से निर्गत किया गया है।
इसके अतिरिक्त संस्थाओं द्वारा धान खरीद 50 प्रतिशत हेतु उपयोगी बोरों की व्यवस्था उपने स्तर से की जा रही है। अबतक कुल 4,30,971 उपयोगी बोरे संस्थाओं द्वारा अपने केन्द्रों पर उपलब्ध कराये गये हैं।
जी0पी0एस0 युक्त कुल ट्रकों की संख्या कुल 91 केन्द्रों पर धान की ढुलाई हेतु अबतक 101 वाहनों में जी0पी0एस0 लगाया जा चुका है। दिनांक 06.12.2023 से पोर्टल पर इसकी सम्भाग स्तर पर निगरानी हेतु मुख्यालय द्वारा आई0डी0 पासवर्ड स्थानीय अधिकारियों को भी उपलब्ध करवा दिये गये है। किसान पंजीकरण जनपद में कुल 22667 किसानों धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है जिसके सापेक्ष कुल 16248 पंजीकरण सत्यापित किया गया है। तहसील चुनार में कुल 6709 पंजीकरण, तहसील लालगंज में 3975 पंजीकरण, तहसील सदर में 3096 पंजीकरण एवं तहसील मड़िहान में 2468 पंजीकरण सत्यापन कराया गया है। बाजरा खरीद दिनांक 06.12.2023 तक जनपद में 516 किसानों से कुल 1584.75 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद एवं भुगतान 82.99 प्रतिशत किया गया है। जनपद में अबतक विभिन्न अधिकारियों द्वारा कुल 218 निरीक्षण किया गया है। सहायक विकास अधिकारी (सह0), जमालपुर द्वारा अपने निरीक्षण के क्रम में अवगत कराया गया है कि पी0सी0यू0 संस्था के चैकिया संघ केन्द्र पर कुछ किसानों द्वारा बिना टोकन के मनमाने तरीके से क्रय केन्द्र पर लाकर अपना धान गिरा दिया गया है, जिसके सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। इसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा निर्देशित किया गया है कि, जिन केन्द्रों पर आवक अधिक है उनसे सम्बन्धित क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/ए0डी0सी0आ0/ए0डी0ओ0 तथा संस्था प्रभारी तत्काल सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के माध्यम से तौल कांटे की वृद्धि हेतु प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही खराब मौसम के दृष्टिगत सभी केन्द्र प्रभारियों एवं संस्था प्रभारियों को क्रय केन्द्र पर खरीदे गये धान के सुरक्षित भण्डारण एवं इसका सम्बद्ध मिल को त्वरित प्रेषण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा दिये गये हैं। सभी ए0डी0सी0ओ0 एवं संस्था प्रभारी धान के वर्षा इत्यादि से सुरक्षा हेतु समुचित प्रबन्ध का प्रमाणपत्र दिनांक 08.12.2023 तक जिला खाद्य विपणन अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »