मीरजापुर – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा शराब घोटाले में गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन का कवरेज कर रहे मीडिया कर्मी एवं पत्रकारों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए बर्बरता एवं दुर्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी जनपद मीरजापुर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पत्रकारो के उत्पीड़न एवं पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया एवं अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह एवं प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे द्वारा किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में मीडिया हो या संविधान एवं लोकतंत्र को कुचला जा रहा है एवं सरकार पुलिस के डंडे के बल पर लोकतंत्र में आवाज को दबाने का कार्य कर रही है पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई एवं लाठीचार्ज का आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सच्चाई ना दिखाने का दबाव बनाना लोकतंत्र को समाप्त करने के बराबर है वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है आम आदमी पार्टी पत्रकारों के साथ खड़ी है हम पत्रकारों के साथ किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज तानाशाही व्यवस्था को दर्शाता है लोकतंत्र में साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता आम आदमी पार्टी पत्रकारों के ऊपर बर्बरता की घोर निंदा करती है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरा देश आक्रोशित है इस आक्रोश को मीडिया कर्मियों द्वारा दिखाए जाने पर सरकार ने मीडिया कर्मियों और पत्रकारों के खिलाफ भी बर्बरता पुलिस के बल पर किया है इसकी घोर निंदा आम आदमी पार्टी करता है प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम आश्रम यादव, रामबाबू यादव,महताब अली,सत्यम त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »