मिर्जापुर – दिनाँक 16/08/2023 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अरविंद केजरीवाल के चित्र के सामने केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर वी सिंह ने कहा की आज भारत में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के रूप में गरीबों मजलूमों दलितों पिछड़ों और आम जनता की आवाज उठाने वाली सर्व समाज की पार्टी आम आदमी पार्टी का गठन करके राजनीति में बदलाव का नारा देकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लड़ाई लड़ रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं की अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों और आदर्शों को उत्तर प्रदेश के गांव गांव गली गली में पहुंचकर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में भी स्थापित करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील कुमार पांडे, एडवोकेट प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी सोनभद्र प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश सचिव राजन सिंह पटेल, जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार, एडवोकेट रविंद्र सिंह चड्ढा, नसीम खान, नगर अध्यक्ष रामबाबू यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह पटेल, संजय कुमार गुप्ता, राकेश उपाध्याय, भोलानाथ, शाहिद हसन शेख, राहुल सरोज, मोहम्मद यासीन, रमेश चंद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, संतोष सोनी, दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे