माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष Dr. Rajkumar Bharti एवं एनेस्थेटिस्ट Dr. Ghanshyam के कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट चिकित्सकीय दक्षता और समर्पण से आज एक टोटल नी रिप्लेसमेंट (Total Knee Replacement) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह जटिल शल्य प्रक्रिया ऑपरेशन थिएटर में पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल रही। सर्जरी के दौरान ऑर्थोपेडिक्स एवं एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। चिकित्सकों की सतर्कता एवं टीमवर्क के कारण मरीज की स्थिति स्थिर रही और ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के पूर्ण हुआ। इस सफलता ने महाविद्यालय की उन्नत चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक सुविधाओं तथा अनुभवी चिकित्सकीय टीम की क्षमता को एक बार फिर सिद्ध किया है। अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा समुदाय ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।