VINDHYAMOUNT — Header

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.11.2025 को वादी सौभाग्य चतुर्वेदी पुत्र राजकुमार चतुर्वेदी निवासी भटेवरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की ट्रलेर का टायर चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-402/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 12.11.2025 को उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आया अभियुक्त मनीष सोनकर उर्फ मंजेश पुत्र असर्फी सोनकर निवासी ग्राम बेलन माण्डा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 303(2),317(2) में हिरासत में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 टायर मय रिम व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »