VINDHYAMOUNT — Header

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर लोहिया तालाब ब्रांच में आयोजित स्पीक मैके कार्यक्रम में रुद्र शंकर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने वातावरण को खूबसूरती और ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किए, जिसे विद्यालय के बच्चों ने बहुत उत्साह से देखा और आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे और उन्होंने स्पीक मैके के कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने आए हुए प्रसिद्ध कलाकारों का तुलसी पॉट देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पीक मैके के कलाकारों ने विद्यालय के आयोजन की सराहना की और विद्यालय की मेजबानी की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की एकैडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी व सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। विद्यालय की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने प्रयासों से इसे यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »