शासन के मंशानुरूप स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन के पं्रागण मे आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला का विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने माॅं विध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ व लागए स्टाल/ प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने लगाए गए स्टालो का भ्रमण करते हुए स्टालो पर महिलाओ के निर्मित उत्पादो के बारे मे जानकारी लेते हुए महिलाओ से वार्ता भी की। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर पहुंचकर भ्रमण करने के साथ अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए बी0पी0, शुगर की जांच भी कराई तथा लोगो से भी अपील की कि वे भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं किसी प्रकार की यदि कोई दिक्कत है तो उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन भी किया गया। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि लोकल फाॅर वोकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सोच है कि प्राचीन भारत का जो पद्धति थी गांव का सामान गांव में ही प्रयोग हो। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर पीतल कारोबार में दुनिया का सबसे बड़ा हब था पीतल उद्योग की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी और पूरे दुनिया में पीतल का काम होता था इसके साथ ही चिरौंजी की भी भारी मात्रा में आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वप्न भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जनपद के उत्पादों को बढ़ावा देते हुए लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित भारत संभव है। उन्होंने कहा कि हमारी माताएं बहने बनारसी साड़ी बना रही हैं जो बनारस का मुख्य व्यवसाय है उन्होंने कहा कि जैसे बनारस में काशी विश्वनाथ की वजह से देश-विदेश से लोग आते हैं ठीक वैसे ही मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में देश-विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं इसीलिए निकट भविष्य में बनारसी साड़ी का एक स्वयं सहायता केंद्र मीरजापुर में भी बनाया जाएगा और हमारी माताएं बहने बनारसी साड़ी बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाते हुए अपने रोजगार के माध्यम से जनपद के स्थानीय उत्पादों को आगे भी बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वप्न है कि अपने परिवार का निर्विवाद भरण पोषण करके अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के साथ-साथ ही भारत देश की भी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी अर्थव्यवस्था चैथे स्थान पर है और हम सभी का प्रयास है कि इसे आगे बढ़ाते हुए तीसरे स्थान पर ले जाएं किंतु जिस गति से हमारा भारत देश उन्नति कर रहा है आज दुनिया में युवाओ का सबसे बड़ा देश भारत है और इन्हीं युवा 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे।