VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.10.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी का नाबालिक नातीन को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को-0देहात पर मु0अ0सं0-487/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0देहात को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 05.11.2025 को उप-निरीक्षक अविनाश प्रकाश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से नामजद अभियुक्त विजय पुत्र संजय निषाद निवासी चितावनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »