“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः03.11.2025 को उप-निरीक्षक राम प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगरनाथपुर में जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. मनोज कुमार पुत्र हृदय नारायण निवासी कैलहट थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2. उमेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी कैलहट थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 3. विकास पुत्र दशरथ निवासी जगरनाथपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 4. संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व0 विजयी सिंह निवासी जगरनाथपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से मालफड़ से ₹ 30,000/- नगद व जामा तलाशी से ₹ 4500/- नगद, कुल ₹ 34,500/- नगद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-522/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।