VINDHYAMOUNT — Header

थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.11.2025 को वादी राममूरत पुत्र स्व0 दुःखी निवासी बघेड़ा कलां थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी के भाई द्वारा शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट किया गया, इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-353/2025 धारा 105,115(2),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जिगना को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.11.2025 को उप निरीक्षक राम बचन यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राम सूरत पुत्र स्व0 दुःखी निवासी बघेड़ा कला थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »