VINDHYAMOUNT — Header

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः01.11.2025 को उप-निरीक्षक शितलू राम व राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अर्जुनपुर नयेपुरवा पेट्रोल पम्प के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1.सिकन्दर यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी जोगियाबारी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर व 2.राकेश पुत्र रामसजीवन बिन्द निवासी अर्जुनपुर नयेपुरवा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से मालफड़ से ₹ 200/- नगद व जामा तलाशी से ₹ 100/- नगद, कुल ₹ 300/- नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-491/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »