VINDHYAMOUNT — Header

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.10.2025 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकिया पेट्रोल पम्प के पास से 05 शातिर अभियुक्तों 1. विजय कुमार उर्फ बाबू कुमार पुत्र दिनेश कुमार पटेल निवासी ग्राम रानीबाग थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. अर्जुन कुमार पुत्र लालजी निवासी ग्राम बाराडीह थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3. पंकज केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी ग्राम फतेपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 4. श्लोक यादव पुत्र नन्दू यादव निवासी ग्राम मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 5. गोलू पटेल पुत्र रामदुलार पटेल निवासी ग्राम भरूहिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 04 बैटरी, 02 टायर मय रिम, 01 जैक व राड बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-352/2025 धारा 317(2),303(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »