VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः12.10.2025 को वादी ध्रुव सेठ पुत्र राजकुमार सेठ निवासी रतनगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की बहन के साथ अश्लील कमेंट करने तथा वादी से मारपीट कर लोक परिशांति भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-320/2025 धारा 191(2),296,115(2), 326(f), 131 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0कटरा को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः13.10.2025 को उप निरीक्षक संजय सिंह,चौकी प्रभारी बेलतर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर सम्बन्धित नामजद 03 अभियुक्तों 1.हर्ष जयसवाल पुत्र स्व0 अनिल जयसवाल निवासी गणेशगंज बहेलिया थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर , 2.अक्षय यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी पुरानी दशमी रोड़ थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 3.प्रियांशु यादव पुत्र बुल्लूर यादव निवासी बालक दास पोखरा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को थाना को0कटरा क्षेत्र के रतनगंज पुरानी दशमी रोड़ से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »