वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रुरता अधि. के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 28.09.2025 को उप निरीक्षक राम आशीष मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त पंकज पुत्र परमहंश निवासी फेसुडा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। थाना पड़री पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।