अखंड भारत की धरती में 51 शक्तिपीठो की प्रस्तुत होंगी अनोखी झाकिया – अमरेश मिश्रा
मिर्ज़ापुर। नगर के वासलीगंज से लगे बरियाघाट स्थिति पंचदेव महादेव मंदिर में रविवार को बरियाघाट श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अमरेश मिश्र के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि संस्थापक सदस्यों के श्रम, जनता के सहयोग, वर्तमान समय पर समय समय कमेटी के साथ जुटे लोगों तथा भूतवाहन भगवान शंकर की कृपा से कमेटी द्वारा आयोजित होने वाला दशहरा मेला अपनी विशिष्टता विविधता आकषर्कता के कारण पूर्वांचल के अत्याचार्चित मेलों में शीर्ष स्थान बना चुका है, जिसमें 10 लाख से अधिक मेलार्थी आते हैं। आगामी मेले की तैयारीयो के बारे में उन्होंने कहा कि जहां आकर्षक सजावट विभिन्न स्वागत द्वार, भिन्न-भिन्न प्रकार की झाकिया आकर्षण केंद्र बनने वाली है वहीं विभिन्न स्थिर झांकियां नैना अभिराम, दृश्य प्रस्तुत करने वाली है। उल्लेखनीय झाकियों का विवरण देते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमरेश मिश्र ने कहा कि अखंड भारत की धरती में 51 शक्तिपीठों को दर्शाया गया है। जिसमें कुछ पवित्र स्थल अब भारत में नहीं रह गए हैं किंतु आस्था आज भी है। इसी क्रम में अन्य प्रमुख झांकियां जो मेले का आकर्षण बनने वाली है वह है खाटू श्याम का मंदिर, पहलगाम की आतंकी घटना, ऑपरेशन सिंदूर, सनी सिंगापुर, ब्रह्मलोक, विष्णु लोक, कैलाश पर्वत, ज्वाला देवी, नीम करोली बाबा, अहिल्याबाई होल्कर, सांवरिया सेठ, नारायण का विशाल स्वरूप आदि। कमेटी के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कमेटी द्वारा वर्ष भर आयोजित होने वाले नियमित कार्यक्रमों को संचालित करने के साथ ही मेला स्थल के उच्च स्तरीय विकास और मंदिर के सुंदरीकरण के प्रति संकल्पित है जिसमे भक्तों को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके पत्रकार वार्ता का संचालन कमेटी के सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने किया तथा संयोजन कमेटी के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया अंत में अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे आकाश दुबे, सतीश चंद्र शर्राफ,वैभव मिश्रा, अंशु माली, बद्री अग्रहरि,शारदा प्रसाद, शारदा प्रसाद राजीव शुक्ला जानवी कसेरा विनय कुमार पांडे भवना जयसवाल राधेश्याम गुप्ता विपिन कुमार मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि नीरज खन्ना रमेश गौड, अनूप,हेमंत, अनूप केशरवानी, सत्यनारायण केशरवानी आदि।