देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर सत्रह सितंबर से लेकर दो अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती तक पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान के उपलक्ष्य में आज त्रिमोहनी वार्ड के नारघाट पर भाजपा पदाधिकारी,जनता-जनार्दन, सफाई कर्मियों और स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने स्वच्छता के इस राष्ट्रीय संकल्प में सहभागी बनकर श्रमदान किया। नपाध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाने और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए मीरजापुर नगर के निवासी प्रतिबद्ध हैं। मैं समस्त नगरवासियों से अपील करता हूँ कि आइए,हम सभी मिलकर स्वच्छता के इस पावन अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अपने आस-पास के परिवेश की स्वच्छता के लिए प्रतिदिन अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिला मंत्री गौरव ऊमर,नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,नगर उपाध्यक्ष सूरज निषाद,नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, शक्तिकेंद्र प्रभारी शिखा अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र खत्री,शक्ति केंद्र संयोजक विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष एवं स्थानीय लोग सम्मिलित रहे।