चील्ह – इंडियन बैंक अग्रणी जिला कार्यालय ,मीरजापुर द्वारा वित्तीय साक्षरता/समावेशन संतृप्तिकरण विशेष अभियान का आयोजन। उत्तर प्रदेश जिला के कोन ब्लॉक में इंडियन बैंक अग्रणी जिला कार्यालय मीरजापुर द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन संतृप्तिकरण विशेष अभियान के तहत कोन ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रिज़र्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुनील कुमार दास ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना बैंक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राहकों को जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, आधार सीडिंग, KYC अपडेट, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और अप्राप्त जमाओं के निस्तारण संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राम राज कुशवाहा ने उपस्थित ग्रामीणों और ग्राहकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी रीना एवं लक्ष्मी को ₹ दो दो लाख के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक आनन्द कुमार झा, नाबार्ड डीडीएम शास्वत सिंह, चीफ मैनेजर अभिषेक कुमार, चिल्ह शाखा प्रबंधक सपना रवि सहित बड़ी संख्या में ग्राहक, महिला समूह, स्थानीय प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »