VINDHYAMOUNT — Header

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा महिला सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांकः03.09.2025 को उप-निरीक्षक केशव प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर के सुचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत संगमोहाल पुल के नीचे से एक अभियुक्त दीपक गौड पुत्र शोभनाथ गौड निवासी रतनगंज प्यारेलाल की गली थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थल पर खड़े होकर गुजरने वाली महिलाओं/बालिकाओं को अश्लील इशारे व कमेंट किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-266/2025 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »