विकासखंड कोन के मलाधरपुर गांव में गुरुवार को विंध्यवासिनी कजली समिति के द्वारा कजली का आयोजन कराया गया। जिसमें मीरजापुर के बरकछा से कजली गायक कलाकार सीमा पाल व ओझला पुल के पास से गायक कलाकार विष्णु सोनकर के द्धारा एक से बढ़कर एक कजली प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कजली में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतेंदु यादव ने दोनों कलाकारों का माल्यार्पण कर व गमझा पहना कर उत्साहवर्धन करते हुए कजली का शुरुआत कराया गया। वहीं कजली में गायक कलाकार सीमा पाल ने मीरजपुरी कजरी गाकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया तो वहीं गायक कलाकार विष्णु सोनकर ने भक्ति रस से संबंधित देवी गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कजली का आयोजन लालजी उर्फ लल्लू ,राधे यादव रहे। कजली के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर यादव, अंगनयादव, अनिल शर्मा , उमाशंकर शर्मा ,रवि यादव, अमरेश सोनकर, रविंद्र यादव आदि लोगों के सहयोग से जय मां विंध्यवासिनी समिति का कजली गायन कराया गया। कजली गुरुवार को देर शाम तक चलता रहा। कजली में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण श्रोता कजली समापन तक मौजूद रहे।