VINDHYAMOUNT — Header

चील्ह – विकासखंड कोन क्षेत्र के हरसिंहपुर मल्लेपुर गांव मे दर्जनों घरों तक बाढ़ का पानी पहुँच गया। जिससे बोई गई सैकड़ो एकड़ सब्जी की फसल जलमग्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो माह के अंतराल में तीसरी बार बढ़ रही गंगा के जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। अभी एक बार के बाढ़ से लोग व्यवस्थित नहीं हो पाए थे की पुनः बाढ़ आने से लोग भयभीत हैं। तो वहीं हरसिंहपुर, मल्लेपुर, मझरा,मवैया, तिलठी,मिश्रधाप, जगदीशपुर, लखनपुर, मझगवा, मलाधर पुर, चील्ह,दलापट्टी, भटेवरा , मदनपट्टी, गड़गेड़ी, कमासिन, कोल्हुवा, राम पुर, बल्ली परवा, चेकसारी, मुजेहरा, मठिया, भोगांव आदि दर्जनों गांव में दूसरी बार बोई गई फसल जल मग्न हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गंगा बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय है। एसडीएम सदर गुलाबचंद लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर बाढ़ का निरीक्षण कर बाढ़ प्राभावित लोगों को अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। व किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है । राजस्व निरीक्षकों क्षेत्रीय लेखपालो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर अलर्ट रहने का का निर्देश दिया है । जिससे बाढ़ के कारण किसी को कोई समस्या ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »