VINDHYAMOUNT — Header

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल/कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर नाटक-नुक्कड़, कार्यक्रम के तहत जागरुक कर शपथ दिलायी गयी। उक्त अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारें में बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। शपथ समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम जनता ने हिस्सा लिया, जिसमें उनके द्वारा नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया। यह अभियान नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण के लिए एक सामूहिक प्रयास है । आज जनपदीय पुलिस व मद्यनिषेध विभाग वाराणसी द्वारा जुबली इंटर कॉलेज मीरजापुर में नशामुक्ति अभियान के तहत भाषण निबंध चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस मौके पर नीरज पाठक प्रभारी कोतवाली शहर, राकेश रोशन क्षेत्रीय मद्यनिषेधअधिकारी वाराणसी, राधाकांत त्रिपाठी प्रधानाचार्य जुबली इंटर कॉलेज, गणेश नारायण शुक्ला प्रभारी नारकोटिक्स मौजूद रहे । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 12 के छात्र आशुतोष तिवारी, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 11 की छात्रा अंशिका, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 12 के छात्र अखिलेश सिंह ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »