जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने खाद वितरण में गड़बड़ी व लापरवाही की शिकायत पर सभी उप जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रो में निरीक्षण व अपने उपस्थिति में खाद वितरण के निर्देश दिए गए। निर्देश के अनुपालन में खाद वितरण के निरीक्षण के लिए उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने नवीन मण्डी परिसर एवं साधन सहकारी समिति समोगरा पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी संजय त्रिपाठी व अन्य प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि खाद वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नियमो का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने किसानों से यूरिया की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नही होने दी जाएगी। किसी भी स्तर पर किसी कर्मचारी व केन्द्र प्रभारी द्वारा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उप जिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार मड़िहान क्षेत्र साधन सहकारी समिति बघौरा एवं साधन सहकारी समिति ददरा में पहुंचकर कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि समितियों पर खाद का वितरण किया जा रहा हैं। खाद समितियों पर उपलब्ध पाया गया। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषको को खाद का वितरण नियमानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। किसी स्तर पर लापरवाही व अनियमितता पाए जाने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उप जिलाधिकारी लालगंज व उप जिलाधिकारी चुनार के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रो के साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद वितरण कराया गया तथा पारदर्शिता के साथ केन्द्र प्रभारियों को खाद वितरण के निर्देश दिए गए।