VINDHYAMOUNT — Header

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आए हुए पेंशनरो की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर कुल 88 दावे सुने गये जिसमें 65 मामलों का सुनवाई स्थल पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष 23 प्रकरणों को 15 दिवस में निस्तारित किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर निदेशक/संयोजक पेंशन अदालत गिरीश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भदोही बृजेश सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरजापुर डाॅ सी0एल0 वर्मा व अन्य विभागों के अधिकारीगण के साथ पेंशनर्स संघ के पदाधिकारीगण तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »