VINDHYAMOUNT — Header

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने राज्य के पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग के अनुसार स्टेट हेल्थ एजेंसी (साची) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने एवं संशोधन कराने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 व 22 अगस्त 2025 क्रमशः गुरुवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा। अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने सभी जिलों के उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस शिविर की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि वे निर्धारित तिथियों में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा या उसमें आवश्यक संशोधन करवा सकें। उपरोक्त के क्रम में सहायक निदेशक सूचना अलीगढ़ संदीप कुमार ने जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों से अनुरोध किया है कि यदि उनके आयुष्मान कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटि या संशोधन होना है तो वह इस शिविर में प्रतिभाग कर लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »