जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार सभी में सभी उपजिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर डिजिटल क्राप सर्वे अभियान की ब्लाकवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा तैनात राजस्व ग्राम के सापेक्ष नियुक्त सर्वेयर के द्वारा किए गए कार्यो में प्रगति न आने से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दिनांक 19 अगस्त 2025 से ही सर्वे कार्य में लगाए गए शत प्रतिशत सर्वेयर को क्रियाशील करते हुए प्रगति लाई जाए तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उप निदेशक कृषि को सांय तक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो सर्वेयर में हिलाहवाली कर रहा हो या प्रगति कम हो तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। विकास खण्ड कोन, राजगढ़, सीखड़, पटेहरा में सबसे कम गाटा डाउनलोड के सापेक्ष सर्वेयरों का कार्य प्रारम्भ करने नाराजगी जताते हुए कहा कि कल से ही शत प्रतिशत सर्वेयर कार्य प्रारम्भ कर दे अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उप निदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड लालगंज में 193 रास्जव ग्रामों के सापेक्ष सर्वेयरों की संख्या-77 में से 45 ने कार्य प्रारम्भ किया है इसी प्रकार हलिया में 167 राजस्व ग्राम के सापेक्ष 135 सर्वेयर में 86, विकास खण्ड कोन में 79 राजस्व ग्राम में 23 सर्वेयर में से मात्र 09 सर्वेयर, विकास सिटी में 185 राजस्व ग्राम के सापेक्ष नियुक्त 95 सर्वेयर के सापेक्ष 95 ने कार्य प्रारम्भ कर दिया हैं। मझवां में 48 राजस्व ग्राम में 48 नियुक्त सर्वेयर के सापेक्ष 42 सर्वेयर, पहाड़ी में 129 राजस्व ग्राम में 22 सर्वेयर के सापेक्ष 14 सर्वेयर, राजगढ़ में 126 राजस्व ग्राम में 70 नियुक्त सर्वेयरो में मात्र 14 सर्वेयर, नरायनपुर के 213 राजस्व ग्रामो में 90 नियुक्त सर्वेयरो में 70 सर्वेयर, सीखड़ में 101 राजस्व ग्राम में 23 सर्वेयरो में से 21, पटेहरा में 147 राजस्व ग्राम में नियुक्त 80 सर्वेयरो में से 22 सर्वेयर, छानबे में 255 राजस्व ग्राम में नियुक्त 48 सर्वेयर में से 42 सर्वेयर एवं जमालपुर 212 राजस्व ग्रामो में नियुक्त 80 सर्वेयरों में से 48 सर्वेयरो द्वारा ही अभी तक कार्य प्रारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत सर्वेयरों को सक्रिय करते हुए कार्य प्रारम्भ कराकर सांय तक सभी खण्ड विकास अधिकारी रिपोर्ट उप निदेशक कृषि को उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।